जहानाबाद: नदियांवाँ बाजार में दो बाइक की टक्कर में तीन लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
मंगलवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे जहानाबाद की नदियांवाँ बाजार के समीप दो बाइक में आमने-सामने में भीषण टक्कर हो गई और इस घटना में दो महिला सहित एक पुरुष घायल हुए हैं। सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल में लाया गया है। घायलों के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सभी पिपरा गांव के रहने वाले हैं जो की मसौढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत है।