स्याना: बुगरासी मार्ग पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 2 कुंतल दूषित रसगुल्ला को कराया नष्ट, मचा हड़कंप
Siyana, Bulandshahr | Nov 4, 2026
बुगरासी मार्ग पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिष्ठान की दुकान पर छापेमारी कर दो कुंतल दूषित रसगुल्ला को नष्ट कराया। बुधवार को एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा बुगरासी मार्ग स्थित एक मिष्ठान की दुकान पर छापेमारी की गई थी। बताया कि इस दौरान टीम को 2 कुंतल दूषित रसगुल्ला मिले। जिन्हें गड्ढे में दबाया गया है।