संतकबीरनगर में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बरामदगी के दौरान भागने पर पुलिस मुठभेड़ में घायल
ऑपरेशन क्रैकडाउन: नाबालिग हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली
संतकबीरनगर पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन अभियान के तहत नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुहम्मद शरीफ उर्फ बगेदू और मोहम्मद आमिर उर्फ निरहू उर्फ पिल्ले के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें मृतका का मोबाइल और अन्य साक्ष्य बरामद कराने के लिए जंगल क्षेत्र में लेकर गई थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा बार-बार रुकने की चेतावनी दिए जाने के बावजूद जब वे नहीं रुके, तो आवश्यक बल प्रयोग करते हुए फायरिंग की गई, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग