भगवानपुर: भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव में दो लोगों ने एक महिला के साथ की अभद्रता, पुलिस ने उनके खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो लोगों ने एक महिला के साथ अभद्रता कर दी है। महिला अपने घर से किसी काम के लिए निकली थी। जिसके बाद महिला के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आज राजेंद्र और विनय नाम के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।