भगवानपुर: सिकरौढा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण की मौत, तहसीलदार ने जुटाई जानकारी
रुड़की की भगवानपुर तहसील क्षेत्र के सिकरौढा गांव में शुक्रवार की देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से समीर नाम के ग्रामीण की मौत हो गई है। दरअसल क्षेत्र में लगातार बरसात हो रही है। इसी के चलते आकाशीय बिजली सिकरौढा गांव में गिरी है। जिसकी चपेट में आकर समीर नाम के ग्रामीण की मौत हो गई है। जिसके बाद तहसीलदार दयाराम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई है।