Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
dilshaduwaisi
No video available
7
1
छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री दिग्विजय सिंह देव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
13.8k views |
Bilgram, Hardoi
| Sep 20, 2021
MORE NEWS
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष हरदोई का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आडियो में अपशब्दों का प्रयोग और कमीशन के हिस्से को लेकर वार्ता हो रही है।
Bilgram, Hardoi | Jun 23, 2026
आयुष चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर डीएम सख्त, 18 अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयुष विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी आयुष चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने, चिकित्सालयों में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार, जनजागरूकता कार्यक्रमों तथा औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को आयुष चिकित्सा पद्धतियों के लाभों से अवगत कराने के लिए नियमित स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने दो यूनानी चिकित्सा अधिकारियों तथा 16 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संतोषजनक उत्तर न मिलने पर संबंधित अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा। बैठक में परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आशा रावत, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी सहित समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Bilgram, Hardoi | Jun 23, 2026
जन सुनवाई में 59 शिकायतें पहुंचीं, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश हरदोई। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जन सुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरतने की भी हिदायत दी। जन सुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणिमा श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Bilgram, Hardoi | Jun 23, 2026
निर्माणाधीन पुल पर बीम गिरने से दो मजदूर घायल, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण हरदोई। लखनऊ-शाहजहांपुर-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर शेदपुर स्थित शारदा नहर के निर्माणाधीन पुल पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पुल निर्माण कार्य के दौरान बीम को स्थापित करते समय वह अचानक नीचे गिर गई, जिससे वहां कार्य कर रहे दो मजदूर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, 22 जून 2026 को सुबह लगभग 10:20 बजे हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुर्घटना में घायल राहुल पुत्र छोटे लाल तथा राजेश्वर पुत्र गेंदालाल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रशासन की ओर से मौके पर गिरी हुई बीम को हटाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। साथ ही घटना के कारणों की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनका उपचार कराया जा रहा है। घटना की जांच कराई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन के अनुसार घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं है।
Bilgram, Hardoi | Jun 22, 2026
#हरदोई घर में घुसा 'मौत का मेहमान'! कोबरा दिखते ही मची चीख-पुकार, परिवार ने छोड़ा घर, गांव में हड़कंप जनपद के #मल्लावां थाना क्षेत्र के #नेवादा_परस गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर के अंदर अचानक जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। कोबरा को देखते ही परिवार के लोगों में दहशत फैल गई और सभी सदस्य अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर निकल आए। देखते ही देखते पूरे गांव में खबर फैल गई और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल डॉयल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। पुलिस की मौजूदगी में क्षेत्रीय वन विभाग के बीट इंचार्ज मनीष कनौजिया को भी घटना की जानकारी दी गई। ग्रामीणों के अनुसार कोबरा घर के किसी हिस्से में छिपा हुआ है, जिससे परिवार के लोग बेहद डरे हुए हैं। वन विभाग की रेस्क्यू टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। गांव में कोबरा को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग लगातार मौके पर जुट रहे हैं। फिलहाल पुलिस और ग्रामीणों की निगरानी में क्षेत्र को सुरक्षित रखा गया है। रेस्क्यू टीम के पहुंचने के बाद ही कोबरा को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Bilgram, Hardoi | Jun 21, 2026
1
छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री दिग्विजय सिंह देव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं - Bilgram News