अल्बर्ट एक्का (जारी): लगातार बारिश से लावा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क
जारी प्रखंड में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण लावा नदी समेत क्षेत्र की अन्य नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने लोगों से नदी के आसपास नहीं जाने और विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। बारिश से जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।