हरदोई: बारिश के बीच जलभराव से पलटा ई-रिक्शा, सवारियां बाल-बाल बचीं, चालक घायल
हरदोई शहर में हुई तेज बरसात के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे नगरपालिका की व्यवस्थाओं और जल निकासी के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।
ताजा मामला नगर के नुमाइश चौराहे का है, जहां जलभराव के बीच से गुजर रहा एक सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। हादसे के दौरान ई-रिक्शा में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। हालांकि, ई-रिक्शा चालक को मामूली चोटें आई हैं।
घटना के वक्त वहां से गुजर रहे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने अन्य स्थानीय लोगों की मदद से पलटे हुए ई-रिक्शा को सीधा कराया और घायलों की मदद की।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण सड़कों के गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन इस तरह के हादसे होने का खतरा बना रहता है।
Hardoi, Hardoi | Sep 26, 2026