उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद भरा 3 फीट पानी, बशीरतगंज टोल के पास थमी वाहनों की रफ्तार
उन्नाव। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बशीरतगंज स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के पास भीषण जलभराव देखने को मिल रहा है। तेज बारिश के बाद बशीरतगंज टोल प्लाजा के पास सड़क पर करीब 3 फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही में भारी मुश्किलें आ रही हैं।
एक्सप्रेसवे पर भारी मात्रा में पानी भर जाने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क किसी नदी या तालाब जैसी नजर आ रही है। सड़क पर इतना गहरा पानी भरा है कि गाड़ियाँ रेंगने को मजबूर हैं और कई वाहन पानी में फंसते-फंसते बचे हैं।
देश की नामी कंपनियों द्वारा तैयार किए गए इस एक्सप्रेसवे पर इतना गंभीर जलभराव होने से निर्माण गुणवत्ता और जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रशासन व संबंधित निर्माण एजेंसी से टोल के पास जमा पानी की तत्काल निकासी कराए जाने की मांग की है।
Hardoi, Hardoi | Sep 26, 2026