अंधविश्वास का खौफनाक खेल: झाड़-फूंक के नाम पर महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर अंधविश्वास और पाखंड से जुड़ा एक सनसनीखेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें झाड़-फूंक और ओझागिरी के नाम पर एक महिला के साथ सरेआम बेरहमी से मारपीट की जा रही है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कथित तांत्रिक या पाखंडी महिला को किसी धार्मिक या झाड़-फूंक स्थल पर बुरी तरह पीट रहा है। वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा है कि अंधविश्वास के नाम पर महिला को इस कदर मारा जा रहा है जितना शायद उसके पति ने भी कभी न मारा हो।
इस तरह की घटनाएं समाज में फैले अंधविश्वास के गहरे जड़ों को उजागर करती हैं। इंटरनेट पर यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और लोग ऐसे पाखंडी बाबाओं व तांत्रिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Hardoi, Hardoi | Sep 26, 2026