नगर पालिका के सामने शराबी युवकों का तांडव: राहगीरों के साथ बेल्ट और लात-घूसों से की मारपीट, वीडियो वायरल
नगर पालिका के सामने स्थित मेला ग्राउंड में शराबी युवकों की दबंगई और तांडव का मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने आते-जाते राहगीरों के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की।
बेल्ट और लात-घूसों से हमला:
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शराबी युवक सरेराह बेल्ट और लात-घूसों से लोगों पर हमला कर रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर अफ़रातफ़री का माहौल बन गया।
वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल:
इस पूरी घटना का वीडियो किसी स्थानीय नागरिक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सरेराह हुई इस गुंडागर्दी से स्थानीय लोगों में दहशत और नाराजगी का माहौल है।
Hardoi, Hardoi | Sep 26, 2026