हरदोई: मन्नापुरवा पावर हाउस में भरा पानी, पंप सेट लगाकर निकाला जा रहा जल
हरदोई:तेज बारिश के कारण मन्नापुरवा स्थित पावर हाउस परिसर में भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बिजली उपकेंद्र में जलभराव होने से उपकरणों के खराब होने और बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा मंडराने लगा है।
स्थिति को नियंत्रित करने और बिजली सप्लाई सुचारू बनाए रखने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा पंप लगाकर जल निकासी का प्रयास किया जा रहा है।