हाईवे पर गिरा पेड़, खुटार-पूरनपुर मार्ग पर आवागमन हुआ बाधित
खुटार: शनिवार को तेज बारिश और तेज हवाओं के चलते खुटार-पूरनपुर रोड पर स्थित ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ अचानक टूटकर रोड पर गिर गया। पेड़ गिरने के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही काफी देर तक प्रभावित रही।
स्थानीय लोगों ने हटाईं टहनियां:
घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ की टहनियों को काटकर सड़क किनारे किया। रास्ता साफ होने के बाद ही हाईवे पर वाहनों का आवागमन फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सका।
Hardoi, Hardoi | Sep 26, 2026