बारिश का कहर: कबीरधाम में सकरी नदी के तेज बहाव में ढहकर बहा पीएम आवास, बड़ा हादसा टला
कबीरधाम: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सकरी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदी के उफान पर होने से अमरौड़ी गांव में पानी का भीषण तेज बहाव देखने को मिला।
तेज बहाव में बहा मकान:
बारिश के चलते नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर गांव का एक प्रधानमंत्री आवास (पीएम आवास) ढह गया और देखते ही देखते नदी के जलस्तर में बह गया।
टली जनहानि:
गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था और वह खाली था। घर खाली होने के कारण एक बड़ी जनहानि टल गई।
Hardoi, Hardoi | Sep 26, 2026