चाईबासा। शुक्रवार को दिन में 12 बजे पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री मनीष कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं अन्य संबंधित समस्याओं से जुड़े आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया।