लेहणा घाटी में दर्दनाक हादसा, कंटेनर पलटने से चालक की मौत
डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-48 स्थित लेहणा घाटी के पास सोमवार को एक कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक उत्तर प्रदेश निवासी आशिक वाहन के नीचे दबकर गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिछीवाड़ा थाने के एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि चालक दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहा था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Dungarpur #Bichhiwara #RoadAccident #ContainerAccident #RajasthanNews
Dungarpur, Dungarpur | Aug 3, 2026