#देवरिया: बैंक में युवक ने की तोड़फोड़, पुलिस ने हाथ-पैर बांधकर बाहर निकाला; वीडियो वायरल
#देवरिया। जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरवामीर छापर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक सेंट्रल बैंक की शाखा के अंदर तोड़फोड़ करता हुआ नजर आ रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बैंक में तोड़फोड़ के बाद पुलिसकर्मियों ने युवक के हाथ-पैर बांध दिए और उसे बैंक से बाहर लेकर निकले। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
हालांकि, मामले को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी के अनुसार, इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
वायरल वीडियो की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हुई है। पुलिस द्वारा तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।