देवरिया: होप हॉस्पिटल में महिला की मौ/त पर हंगामा, ओटी-आईसीयू सील
देवरिया। न्यू कॉलोनी स्थित होप हॉस्पिटल में प्रसव के बाद 24 वर्षीय महिला की मौ/त हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शनिवार को हंगामा किया।
मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में होप हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल के ओटी, आईसीयू और वार्ड को सील कर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने इलाज से संबंधित दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।