*एकलव्य आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों को यातायात, साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक*
पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के मार्गदर्शन में एकलव्य आवासीय विद्यालय डिण्डौरी में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 छात्र-छात्राओं को यातायात नियम, साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, नशा मुक्ति एवं कैरियर काउंसलिंग के संबंध में जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी यातायात श्री सुभाष उइके ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों, प्रधान आरक्षक श्री मुकेश प्रधान ने साइबर अपराध एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग तथा उप निरीक्षक श्रीमती गंगोत्री तुरकर ने महिला सुरक्षा की जानकारी दी। एसडीओपी श्री सतीश द्विवेदी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने विद्यार्थियों को कैरियर निर्माण के लिए अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, समय प्रबंधन एवं नियमित अध्ययन के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों ने पुलिस सेवा, कैरियर एवं साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश सिंह तोमर, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पुलिस विभाग ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने, साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और नशे से दूर रहने की अपील की।
#Dindori #DindoriPolice #MadhyaPradeshPolice #SPAshishKhare #TrafficAwareness #RoadSafety #CyberCrimeAwareness #CyberSecurity #WomenSafety #GoodTouchBadTouch #DrugDeAddiction #SayNoToDrugs #CareerCounselling #StudentAwareness #SafeInternet #CyberFraudPrevention #StudentSafety #EklavyaResidentialSchool #DindoriDistrict #collectordindori #JansamparkDindori #JansamparkMP
Dindori, Madhya Pradesh | Oct 12, 2026