टाटीझरिया: बेडम में भक्तिमय माहौल में मां मनसा देवी की पूजा संपन्न, गूंजे जयकारे
बेडम में भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई मां मनसा देवी की पूजा, गूंजे जयकारे। टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र की डुमर पंचायत अंतर्गत बेडम स्थित ऐतिहासिक मनसा मंदिर बरकट्ठी में मां मनसा देवी की वार्षिक पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान, उल्लास और भक्तिमय माहौल के बीच संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा मंदिर प्रांगण मां मनसा के जयकारों और मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा।