दो साल से भुगतान अटका, लोक कलाकारों का फूटा गुस्सा—10 सितंबर को CM आवास कूच की चेतावनी: सुनें क्या बोले लोक कलाकार गायक गिरीश सनवाल पहाड़ी
देहरादून। लोक कलाकार संरक्षण संघ ने पिछले दो वर्षों से कार्यक्रमों की प्रस्तुति का भुगतान नहीं मिलने और कलाकारों के कथित उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष जितेंद्र बलोनी, महासचिव बच्चन सिंह राणा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र राणा, कुंदन सिंह चौहान और गिरीश पहाड़ी,सुषमा नेगी ने अपनी मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी दी।
कलाकारों ने कहा कि कार्यक्रम कराने के बावजूद लंबे समय से भुगतान अटका हुआ है। इसे लेकर पूर्व में सांस्कृतिक दलों द्वारा सांकेतिक प्रदर्शन भी किए जा चुके हैं।
संघ ने 10 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच की चेतावनी देते हुए संस्कृति विभाग में कार्यक्रम आवंटन की व्यवस्था में सुधार, GST की बाध्यता समाप्त करने, बार-बार एडिशन पर रोक, मानदेय व यात्रा भत्ता बढ़ाने, सरकारी योजनाओं में 80 फीसदी भागीदारी, पर्यटन स्थलों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवसर और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई।
लोक कलाकारों की हुंकार—हक का भुगतान दो, वरना 10 सितंबर को होगा बड़ा आंदोलन।
#उत्तराखंड #देहरादून #लोककलाकार #कलाकारआंदोलन #मुख्यमंत्रीआवास #UttarakhandNews #DehradunNews #रैबारपहाड़का
Dehradun, Dehradun | Sep 8, 2026