अब इन जैसे बेवक़ूफों का क्या किया जाए जो आस्था का भी मजाक बना दे रहे हैं।
छठ पूजा पर मैंने एक ऐसी REEL देखी जिसमें एक युवक पानी में डूबने की नौटंकी करता है और एक महिला उसे बचाने का प्रयास कर रही है
साथ में एक और महिला पूजा का सामान संभाले देख रही है और हाथ देकर उसे बचाने की बात कर रही।
बैकग्राउंड में छठ पर्व का गाना बज रहा था और ये सारे लोग मिलकर नौटंकी कर रहे थे ताकि इनकी तगड़ी रील कट सके।