राष्ट्रीय प्रेस दिवस-2026 | जिम्मेदार पत्रकारिता पर संगोष्ठी आयोजित
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार, छपरा में “पत्रकारिता : लोकलुभावन या जिम्मेदार?” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिटी एसपी श्री राज किशोर सिंह ने की।
संगोष्ठी में पत्रकारिता के मूल उद्देश्य, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका, निष्पक्षता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर सार्थक चर्चा हुई। वक्ताओं ने तथ्यों की पुष्टि, विश्वसनीय समाचारों के प्रसारण तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित जिले के विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
Saharsa, Bihar | Nov 16, 2026