तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा क्षेत्र में रजिया नाला बना परेशानी का सबब, जान जोखिम में डालकर निकल रहे लोग
तेंदूखेड़ा। तेंदूखेड़ा क्षेत्र के तेजगढ़ से समदई की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित रजिया नाला इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। नाले पर पर्याप्त प्रशासनिक व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।बारिश के दौरान नाले में पानी बढ़ने से स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। मार्ग से रोजाना दोपहिया वाहन सहित