भीलवाड़ा: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी भीषण टक्कर, दो घायल, एक को भर्ती कराया, चालक मौके पर छोड़कर फरार
भीलवाड़ा। 15 अगस्त की सुबह भीलवाड़ा शहर के रिंग रोड पर स्थित सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के पास एक हादसा हो गया। हादसे में एक बलेनो कार ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दो जने घायल हो गए, जिससे एक का जिला महात्मा गाँधी अस्पताल में उपचार जारी है और एक को प्राथमिक उपचार दिया गया है। इस दौरान चौपहिया वाहन चालक का ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।