पुपरी: भिट्ठा पुलिस ने अक्षरवा टोल पुल के पास 144 लीटर शराब के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
भिट्ठा थाना की पुलिस अक्षरवा टोल पुल के निकट 144 लीटर शराब के साथ तस्कर बंटोलवा बाजपट्टी निवासी रंजीत कापर व अजय मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस मंगलवार को 2 बजे दिन में गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।