बिशुनपुरा: विशुनपुरा में त्यौहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिठाई दुकानों पर छापे, खराब रसगुल्ले नष्ट
आगामी त्योहारों को देखते हुए शनिवार को उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर गढ़वा के बिशुनपुरा में मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की गई। अभिहित अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण हेमब्रम की टीम ने बिशुनपुरा के गांधी चौक स्थित कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यू शुभम स्वीट्स में भारी गंदगी पाई गई और फ्रीजर से बासी