क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव के निर्देश पर शुक्रवार को विशुनपुरा प्रखंड में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड इकाई विशुनपुरा के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह द्वारा नारियल फोड़कर संपन्न कराया गया। यह भवन लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा।