विशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में अपराधियों के हौसले अब दिनदहाड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार शाम लाल चौक के व्यस्त इलाके में सोना-चांदी से भरा करीब 9 लाख रुपये मूल्य का बैग दो अपराधियों ने बाइक पर सवार होकर लूट लिया और फरार हो गए। भुक्तभोगी अमित गुप्ता ने बताया कि उन्होंने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। बैग में 6 हजार रुपये नकद भी थे। यह घटन