धनौरा: गजरौला के रमाबाई अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों का हंगामा
रमाबाई अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय कालेज में सेमेस्टर परीक्षा के रिजल्ट आने के बाद छात्र छात्राओं के प्रैक्टिकल देने के बाद भी अनुपस्थिति दिखाई जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज में प्राचार्य का घेराव कर अपनी समस्या बताई, लगभग एक घंटे जोरदार नारेबाजी की, इस दौरान विभाग संयोजक संभल विकास शर्मा बोले कि ये धांधली परीक्षा परिणाम में होनी है।