धनौरा: गजरौला के मोहल्ला मायापुरी में बाथरूम में गिरने से युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
गजरौला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर परिवार का पालन पोषण कर रहा युवक अचानक बाथरूम में गिर गया। परिवार के लोग उसे तुरंत गजरौला समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। शुक्रवार को लगभग 2:00 बजे गांव महेशरा निवासी मिंटू पुत्र हरि सिंह मायापुरी में स्थित अपने मकान पर बाथरूम में था।