धनौरा: गजरौला के गांव बहलोलपुर में डीजे पर डांस करने को लेकर हुई मारपीट, डीजे संचालक के साथियों ने किया पीटने का काम
गांव बहलोलपुर में एक डीजे संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ग्रामीण के घर पर मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। इससे काफी देर तक हंगामा हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। बताया गया है कि गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम था। उसमें डीजे बज रहा था। आरोप है कि एक युवक डीजे संचालक के पास पहुंची और अपनी पसंद का गाना लगवाने लगा।