धनौरा: गजरौला के एक गांव निवासी पति का हो रहा दूसरा रिश्ता, पत्नी पहुंची और किया हंगामा
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी हाईवे किनारे स्थित दूसरे गांव से हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन होने पर पत्नी अपने मायके में जाकर रहने लगी। कलह दूर करने के लिए कई बार पंचायतें भी हुई मगर, बात नहीं बनी। इसके बाद युवक ने दूसरी शादी करने की तैयारी शुरू कर दी। गुरुवार को युवक का रिश्ता होने की जानकारी मिलने पर पत्नी ससुराल पहुंच गई।