धनौरा: गजरौला के गांव फौंदापुर में ट्रैक्टर-ट्राली और डीसीएम की भिड़ंत, डीसीएम चालक ने पिता-पुत्र पर किया जानलेवा हमला
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक रुस्तम अपने पिता रहीसुद्दीन के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फौदापुर की तरफ जा रहा था। गुरुवार दोपहर लगभग 3:30 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जैसे ही वह फौदापुर गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी, रहीसुद्दीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।