बड़गांव: हिरण पुलिस ने धोखाधड़ी और चोरी के मामले में 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, आज जिला कोर्ट में पेश किया
धोखाधड़ी व चोरी के आरोपी को हिरण मगरी पुलिस ने किया गिरफ्तार हिरण मगरी थाना क्षेत्र में 40 लाख की धोखाधड़ीव चोरी के मामले में पुलिस ने सुपरवाइजर प्रवीण सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी ने रेती सप्लाई का फर्जी हिसाब देकर राशि हड़प ली और वायर सहित कीमती सामान चुरा लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वायर बरामद किए व शुक्रवार दोपहर उसे जिला कोर्ट में पैश किया