बड़गांव: बजरंग सेना मेवाड़ ने हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर टाउनहॉल से निकाली शोभायात्रा, 15 झांकियां बनी आकर्षण
हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रा, 15 झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र उदयपुर: बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम टाउनहॉल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। संत-महंतों के सान्निध्य में शुरू हुई इस यात्रा में 15 झांकियां, बजरंगबली की विशेष झांकी, अखाड़ा प्रदर्शन, मातृशक्ति और बाल वाहिनी की भागीदारी रही।