बड़गांव: हनुमान जन्मोत्सव पर 1111 मीटर की पाग के साथ भव्य आयोजन, महाआरती करेंगे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
उदयपुर: श्री मंशापूर्ण मित्र मंडल की ओर से मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में 26वां छप्पन भोग महोत्सव शुरू हुआ। शुक्रवार को अखंड रामायण पाठ और हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया। शनिवार सुबह 10 बजे 1111 मीटर की पगड़ी धराकर भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। भगवान श्रीराम-हनुमान की झांकियों व अखाड़ा प्रदर्शन के साथ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी।