यमुनानगर, 13 सितम्बर- जिला सचिवालय के सभागार में नगराधीश पीयूष गुप्ता ने समाधान शिविर, सीएम विंडो, जन संवाद व सीपी ग्राम की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर शिविरों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी अधिकारी नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक के दौरान लंबित शिकायतों, एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) तथा शिकायतों के निपटान से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान करवाया जाएगा तथा लंबित शिकायतों के निपटान के लिए विशेष प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन-संवाद, समाधान शिविर, सीएम विंडो तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। किसी भी शिकायत को अनावश्यक कारणों से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटान किया जाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठï अधिकारी समाधान शिविर में स्वयं बैठें और इसे गंभीरता से लें। मुख्यमंत्री स्वयं इसे मॉनीटर करते हैं। उन्होंने कहा कि जन-संवाद एवं समाधान शिविर सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान के उद्देश्य से चलाए जा रहे हैं। इसलिए सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर एसडीएम रादौर नरेन्द्र कुमार, जिला परिषद के डिप्टी सीईओ जसविन्द्र सिंह, डीडीपीओ नरेन्द्र सिंह, पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन सौरभ अहलावत व दिनेश गाबा, एक्सईएन यूएचबीवीएन पंकज देसवाल, जीएम रोडवेज संजय रावल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता, चिकित्सा प्रमुख डॉ. दिव्या मंगला सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।