घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मातृत्व स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में क्षेत्र की सहिया, एएनएम तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां स्वास्थ्य कर्मियों तक पहुंचाना था।