सतबरवा: पीएम श्री सोहडीखास उच्च विद्यालय तक सड़क निर्माण शुरू, सीओ और उप प्रमुख ने की पहल
सतबरवा प्रखंड के सूदूरवर्ती घुटूआ के अपग्रेडेड सोहडीखास उच्च विद्यालय तक आने-जाने के लिए खेत में सड़क बनायी जा रही है। आजादी के बाद यहां सड़क बन पा रही है। सड़क के अभाव में छात्रों को खेत की पतली पगडंडी से गुजरना पड़ता था। निजी खेत जमीन होने के कारण स्थानीय लोग सड़क बनाने के लिए अपनी भूमि देने को तैयार नहीं थे।