सतबरवा: सतबरवा में कुर्ता फाड़ होली खेली गई, डीजे पर फागुन के गीतों पर झूमे युवा
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार शाम 4.30 बजे तक कुर्ता फाड़ होली खेली गई। डीजे पर फागुन के गीतों पर युवा झूमते नजर आए। जय मां काली मेलाटांड सतबरवा के अर्पण कुमार सनी, मोहित, विष्णु कुमार, गोल्डन समेत दर्जनों युवाओं ने जमकर होली खेली। पूरे इलाके में कुर्ता फाड़ होली की धूम रही। फागुन और उसपर आधारित गीतों पर जमकर ठुमका लगाए और रंग, अबीर और गुलाल उड़ाए।