सतबरवा: भैरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
चैनपुर थाना क्षेत्र के भैरवा गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव खेत से बरामद किया गया। युवक की पहचान भैरवा गांव के 25 वर्षीय अंगद कुमार चौरसिया पिता उपेंद्र चौरसिया के रूप में हुई है। सूचना पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।