सतबरवा: डीसी ने समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर दो दर्जन लोगों की फरियाद सुनी
उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में बुधवार शाम 4 बजे तक समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये दो दर्जन ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी। उपायुक्त ने सभी की शिकायतें सुनी एवं जल्द निबटारा का आश्वासन दिया।