सतबरवा: पचमो गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला झुलसी, रांची रिम्स के लिए रेफर किया गया
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पचमो गांव में एक महिला 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गयी। महिला को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। महिला की पहचान पचमो के सुमेर गिरी की 50 वर्षीया पत्नी सरोज देवी के रूप में हुई है।