सतबरवा: जेनरल मेदिनीनगर में श्री महावीर नवयुवक दल के जुगल किशोर निर्विरोध अध्यक्ष बने, आकर्षक रामनवमी मनाने का निर्णय लिया
केन्द्रीय रामनवमी समिति श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल 2025 के निर्विरोध अध्यक्ष जुगल किशोर चुने गए। मेदिनीनगर के कोयल नदी तट शिवाला घाट स्थित शिव मंदिर में मंगलवार शाम 5 बजे तक आयोजित बैठक के दौरान श्री महावीर नवयुवक दल के लिए वर्ष 2025 का चुनाव संपन्न हुआ। इस बैठक में सर्वसम्मति से जुगल किशोर को जेनरल अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया।