हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कुलपति आवास पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मांगों को लेकर किया हंगामा
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कुलपति आवास पर सोमवार को छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा काटा। दोपहर 3 बजे कन्या गुरुकुल की छात्राएं और विश्वविद्यालय के छात्रों ने मांग की कि जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं और छात्रों की तरह ही छात्राओं को भी तमाम सुविधाएं दी जाएं। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची कनखल पुलिस ने किसी तरह समझबुझा कर मामला शांत कराया।