हरिद्वार: खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम की टीम ने ज्वालापुर में नॉन वेज दुकानों पर छापेमारी की, चालान काटे और दी सख्त हिदायत
खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम की टीम ने आज ज्वालापुर में नॉनवेज की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 5 दुकानदार ऐसे पाए गए जिन्होंने साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा था। ऊपर से अतिक्रमण भी किया गया था। इसलिए मौके पर ही पांचो का चालान काटा गया। अन्य दुकानदारों को भी साफ सफाई रखने की सख्त हिदायत दी गई और भविष्य में गंदगी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।