हरिद्वार: रोशनाबाद विकास भवन सभागार में CDO आकांक्षा कोंडे ने ली बैठक, योजनाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
रोशनाबाद विकास भवन सभागार में आज हरिद्वार की CDO आकांक्षा कोंडे ने अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि PM आवास योजना के तहत बन रहे मकानों की गुणवत्ता और मनरेगा के वेतन का विशेष ध्यान रखा जाए। सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों का तत्काल समाधान हो। सभी अधिकारियों पर धरातल पर जाकर काम करने के निर्देश भी दिए।