हरिद्वार: सराय स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में पेड़ पर चढ़ा अजगर, वन विभाग ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
सोमवार शाम 4 बजे राय स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में पेड़ पर कई फुट लंबा अजगर चढ़ गया। लोगों ने अजगर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। वन विभाग की टीम ने पेड़ पर चढ़कर अजगर को पकड़ने की कोशिश की, जिसमे डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया। वन विभाग ने लोगों से अजगर को नुकसान पहुंचाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतवानी दी है।