हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विवि के नाराज 3 सफाई कर्मचारी चढ़े रानीपुर मोड़ स्थित पानी की टंकी पर, सिटी मजिस्ट्रेट ने मनाया
वेतन बढ़ाने और नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना दे रहे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 3 सफाई कर्मचारी सोमवार को शाम 6 बजे रानीपुर मोड़ स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। नीचे उतारने के लिए पुलिस प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि विवि के एक अधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की। सिटी मजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारी नीचे उतरे।